State

भोपाल: सुनीता देहलवार को नायब तहसीलदार राजधानी परियोजना का अस्थाई प्रभार

भोपाल: जिले में पदस्थ सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, सुनीता देहलवार को नायब तहसीलदार राजधानी परियोजना, टीटी नगर वृत्त भोपाल का अस्थाई प्रभार दिया गया है। यह दायित्व उन्हें आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

सुनीता देहलवार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, नायब तहसीलदार की पदमुद्रा का प्रयोग करते हुए नायब तहसीलदार के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। उनके वेतन में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा और यह उनके पूर्ववत मूल पदस्थापना के आधार पर ही रहेगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Related Articles