State

भोपाल: त्वरित कार्रवाई से यातायात पुलिस ने बचाई जीवन

भोपाल, । आज दोपहर लगभग 1:30 बजे, भोपाल से उज्जैन की ओर जा रही वर्मा ट्रैवल्स की बस (वाहन संख्या MP 04 ZJ 2375) ने लालघाटी चौराहे पर एक भीषण दुर्घटना का कारण बनी। बस ने लाल बत्ती तोड़ते हुए विजय बहादुर (40 वर्ष) को ज़ेबरा क्रॉसिंग पार करते समय टक्कर मार दी, जिससे उनका बायाँ पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया।

घटनास्थल पर तैनात यातायात पुलिस के सूबेदार मुनेंद्र मिश्रा, आरक्षक विपिन, और आरक्षक राकेश मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तुरंत एक निजी ऑटो में निकटतम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर उपचार न मिलने पर अत्यधिक रक्तस्राव के कारण व्यक्ति की जान जा सकती थी।

इस घटना के बाद, उक्त बस को कोहेफिजा थाने में जप्त कर लिया गया है और धारा 279 और 337 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। यातायात पुलिस की इस सजगता और समर्पण की वजह से एक जीवन की रक्षा हो सकी।

Related Articles