State

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही: 26.500 किलोग्राम गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 26.500 किलोग्राम गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्यवाही

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगलवारा, भोपाल के पास पुष्पा अपार्टमेंट के सामने छह लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। इनमें से चार पुरुषों ने पीठ पर बैग टांगे हुए थे, जबकि दो महिलाओं के पास प्लास्टिक के थैले और बड़े पर्स थे। बताया गया कि इनके पास बड़ी मात्रा में गांजा है।

गिरफ्तारी और तलाशी

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, क्राइम ब्रांच की टीम ने छह संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों के नाम हैं:
1. विनय शर्मा (23 वर्ष)
2. श्याम जोशी (26 वर्ष)
3. सोनू शर्मा (32 वर्ष)
4. जितेन्द्र शर्मा (35 वर्ष)
5. सुनीता कुचबदिया (48 वर्ष)
6. नरवदी भील (56 वर्ष)

तलाशी के दौरान, आरोपियों के बैग और थैलों से गांजा के पैकेट बरामद हुए।

बरामद गांजा का विवरण

– विनय शर्मा: 6 किलोग्राम
– श्याम जोशी: 6 किलोग्राम
– सोनू शर्मा: 6 किलोग्राम
– जितेन्द्र शर्मा: 6 किलोग्राम
– सुनीता कुचबदिया: 1 किलोग्राम
– नरवदी भील: 1.5 किलोग्राम

कुल मिलाकर 26.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अशोक मरावी, उनि शिवभानू, प्रआर मुकेश मीणा, प्रआर अरविन्द सिंह, आर रोहित मिश्रा, आर लक्ष्मण सिंह तोमर, आर नीलू दांगी, आर राहुल ठाकुर, आर अजीत सिंह, आर अमन पटेल, आर ब्रजमोहन व्यास, आर महावीर, आर शिवप्रताप सिंह, मआर संध्या शर्मा, मआर पूजा यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles