State

भाजपा विधायक के पोते ने जहर खाकर दे दी अपनी जान

इंदौर । खिलचीपुर विधायक के पोते ने सुसाइड कर लिया है। पोता इंदौर में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें।
इंदौर के गांधी नगर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर ली है। विजय एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था और उसने आत्महत्या क्यों की, यह पुलिस को अभी तक पता नहीं चला है। उसने सुसाइड से पहले दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है और घरवालों को परेशान नहीं करना चाहता। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का भी जिक्र हो रहा है, लेकिन विजय ने अपनी मौत की असली वजह नहीं बताई। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और विजय के फोन कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।  यह घटना इलाके में हड़ंकप मचा दी है और परिजनों के लिए दुखद समय है।

राजगढ़ जिले के जीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक के पोते के कमरे एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें 21 वर्षीय मृतक विजय ने आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन विजय की सुसाइड के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

मृतक विजय इंदौर में निमस कॉलेज से LLB फाईनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था. सुसाइड से पहले मृतक ने दो पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमे लिखा है कि में अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं मेरे कमरे में टेडी बियर रखे हुए है उसे डिस्टर्ब नही किया जाए. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेजा गया है.

Related Articles