State

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में विधानसभा में कैबिनेट बैठक

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज विधानसभा में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्रालय की एनेक्सी वीबी-1 के रिनोवेशन के लिए 107 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट द्वारा अनुमोदित विधेयक

बैठक में विधानसभा में पेश होने वाले विभिन्न विधेयकों का भी अनुमोदन किया गया। इनमें शामिल हैं:

1. मप्र मंत्री वेतन एवं भत्ता संशोधन विधेयक 2024
2. मप्र माल एवं सेवा कर द्वितीय संशोधन विधेयक 2024
3. मप्र खुले नलकूप में इंसानों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम विधेयक 2024
4. मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम में संशोधन

फिल्म “आर्टिकल 370” टैक्स फ्री

कैबिनेट ने फिल्म “आर्टिकल 370” को प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने से मप्र माल एवं सेवा कर अधिनियम में जीएसटी के समतुल्य राशि की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा किए जाने की मंजूरी भी दी।
इस महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय प्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Related Articles