State

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के SLU स्ट्रॉंगरूम में अनियमितता का मामला

विवेक त्रिपाठी

भोपाल । राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के SLU (सिम्बल लोडिंग यूनिट) स्ट्रॉंगरूम से उपकरणों के लापता होने की घटना ने चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाया कि राजगढ़ में प्रयुक्त SLU उपकरण केवल इसी स्ट्रॉंगरूम से गायब हैं। इस जानकारी के बाद, उन्होंने इस मामले को उच्चतम न्यायालय में उठाया है।

उनका आरोप है कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देश हैं कि इन उपकरणों को अगले 45 दिनों तक स्ट्रॉंगरूम में संरक्षित रखा जाना चाहिए, फिर भी राजगढ़ के उपकरणों को ही क्यों हटाया गया, यह एक बड़ा प्रश्न है। इस घटना ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी संदेह उत्पन्न किया है।

इस गंभीर मामले पर दिग्विजय सिंह ने न्यायालय से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली की जांच और उन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की है। इस मामले की जांच से न केवल इस अनियमितता के पीछे के कारणों का पता चलेगा, बल्कि यह भी स्पष्ट होगा कि इस प्रक्रिया में किसके निर्देशों का पालन किया जा रहा था। इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं।

Related Articles