State
सीएसटीएम-अगरतला-सीएसटीएम समर स्पेशल ट्रेनों की यात्रा निरस्त

भोपाल: अपरिहार्य कारणों के चलते, रेल प्रशासन ने भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से गुजरने वाली सीएसटीएम-अगरतला-सीएसटीएम समर स्पेशल ट्रेनों की एक-एक ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया है।
निरस्त ट्रेनों का विवरण:
1. गाड़ी संख्या 01065 सीएसटीएम-अगरतला समर स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 27 जून 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली थी, अब निरस्त रहेगी।
2.गाड़ी संख्या 01066 अगरतला-सीएसटीएम समर स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 30 जून 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली थी, अब निरस्त रहेगी।



