State
डेरी नाइस ब्रांड का 3480 लीटर घी सीज

जयपुर । मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा दल ने कार्रवाई करते हुए सीकर के पलसाना में करीब 3400 लीटर अमानक श्रेणी का घी सीज किया। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि संयुक्त आयुक्त डॉ. एसएन धौलपुरिया की अगुवाई में संयुक्त टीम ने पलसाना सीकर में बजरंग लाल समरवाल फार्म पर कार्रवाई करते हुए 3400 लीटर डेरी नाइस ब्रांड का घटिया और अमानक श्रेणी का घी पकड़ा। साथ ही झुंझुनूं और रींगस में भी इसी ब्रांड का लगभग 80 लीटर घी सीज किया गया है।



