State

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान मकान भत्ता और महंगाई भत्ता देने की मांग

भोपाल: सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई और अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा मकान भत्ता भत्ता वृद्धि का स्वागत किया है। साथ ही, उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान मकान भत्ता और महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाए।

केंद्र के समान भत्तों की मांग

वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई और अरुण वर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूरी 29 सीटें दिलाई हैं। ऐसे में, मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह फर्ज बनता है कि वे केंद्र सरकार द्वारा घोषित महंगाई भत्ता और मकान भत्ता को प्रदेश के कर्मचारियों के लिए भी लागू करें।

मुख्य मंत्री से अपील

अनिल बाजपेई और अरुण वर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुरोध किया है कि वे केंद्र के समान मकान भत्ता और महंगाई भत्ता की तत्काल घोषणा करें, ताकि प्रदेश के कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।





Related Articles