State

निजी कॉलेज की महिला कर्मचारी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था ड्राइवर

भोपाल । नये शहर के कोलार थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता ने पूर्व में उसके यहॉ काम करने वाले ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसका व्यवहार देख नौकरी के निकाले जाने पर आरोपी ड्राइवर ने विवाहिता के चोरी छिपे खींची गई आपत्तिजनक तस्वीरें उसके परिचितो को भेजकर उसे बदनाम करना शुरु कर दिया। जानकारी के मुताबिक कोलार रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को अपनी शिकायत में बताया की वह एक निजी कॉलेज में नौकरी जॉब करती है। कॉलेज में आने-जाने के लिए उसने ड्रायवर अनमोल दुबे को रखा था। अनमोल कार से पीड़िता को घर से कॉलेज लाने और छोड़ने का काम करता था। कुछ दिनो बाद विवाहिता को आरोपी का व्यवहार उसके प्रति कुछ ठीक नहीं लग रहा था। उसकी बदली नियत लगने पर पीड़िता ने उसे समझाइश देते हुए था, कि उसकी उम्र काफी कम है, और वह अपने कैरियर पर ध्यान दें ऐसी हरकतो से उसका कैरियर खराब हो सकता हैं। साथ ही उसे आगे से ठीक से व्यवहार करने के साथ ही उसे सुधरने का अवसर दिया। लेकिन आरोपी अपनी हरकतो से बाज नहीं आया और मौका मिलने पर वह पीड़िता को बेड टच करने का प्रयास करता था। तंग आकर उसको नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी अनमोल दुबे ने पीड़िता के परिचिता को उसकी प्रायवेसी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया में भेजना शुरु कर दी। इससे उसके परिवार की बदनामी होने लगी और जानकारी लगने पर पीड़िता पुलिस के पस जा पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अनमोल दुबे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। शुरुआाती जांच में सामने आया है पीड़िता की जो तस्वीर आरोपी वायरल कर रहा था, वह औबेदुल्लागंज में घुमने के दौरान चोरी से खींची गई थी। पुलिस आरोपी की धरकपड़ के प्रयास कर रही है।

Related Articles