State
लोकसभा चुनाव के चलते 82 दिनों बाद हटेगी आचार संहिता: प्रशासनिक फेरबदल की संभावना

भोपाल । लोकसभा चुनाव के समापन के साथ ही, आज 82 दिनों बाद आदर्श आचार संहिता हटा ली जाएगी। इसके बाद आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है। कई जिलों के एसपी और कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं।
आचार संहिता के हटने के बाद बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी और विभिन्न विभागों में ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने अनुसार अधिकारियों की तैनाती कर सरकार के कामकाज को गति देंगे।
नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और विधायकों-मंत्रियों की निधि से नए काम कराए जा सकेंगे। इसके अलावा, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक भी हटा ली जाएगी, जिससे वे अब छुट्टियां ले सकेंगे।
इस निर्णय के साथ, सरकार के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।



