State

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही : वाधवानी एंड ब्रदर्स से शुभमन घी के 13 टिन जप्त

भोपाल । खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मंगलवार को हनुमानगंज क्षेत्र में नकली खाद्य पदार्थों को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों के यहां पर जांच की कार्यवाही  की गई जिसमें वाधवानी एंड ब्रदर्स से शुभमन घी के 13 टिन जप्त किये गये।
शुभमन ब्रांड गाय का घी तथा प्रीमियम घी की गुणवत्ता पर संदेह होने पर निर्माता फर्म की जानकारी प्राप्त करने हेतु इंदौर कार्यालय से सम्पर्क किया गया जिनके द्वारा निर्माताओं के विरुद्ध पूर्व में मिलावटी घी के विक्रय से संबंधित मामले बनाये जाने की सूचना दी गयी । इंदौर स्थित आर के फूड्स द्वारा वाधवानी ब्रदर्स को 360 रुपये प्रति किलोग्राम घी विक्रय किया गया है ।
मिलावटी होने के अनेक लक्षणों को देखते हुये खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा घी के दो नमूने एकत्र करते हुऐ 13 टिन (193kg) घी जप्त किया गया ।
निर्माता और विक्रेता की सूचना आवश्यक कार्यवाही हेतु इंदौर कार्यालय को भी प्रेषित की गई है

Related Articles