State

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी पहुंचे राजहरा, व्यापारियों ने रखी अपनी समस्याएं

भाजपा नेता वाधवानी के निवास पर पहुंचे थे उसेंडी =
दल्ली राजहरा । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी दल्ली राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के निवास पर पहुंचे। वहां व्यापारियों व भाजपा के लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके समक्ष शहर से जुड़ी समस्याएं रखी। दल्ली राजहरा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने श्री उसेंडी के समक्ष राजहरा की समस्याओं को ले कर बात रखी। व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, अशोक लोहिया, महामंत्री संदीप गोगड़ व कोषाध्यक्ष महावीर चोपड़ा ने दल्ली राजहरा की समस्याओं को आप आने वाले दिनों में विधानसभा में रखने के लिए निवेदन किया। श्री उसेंडी को बताया गया कि जमीन डायवर्सन के लिए काफी चक्कर काटना पड़ रहा है और बहुत ज्यादा ही समय लगता है। केंद्रीय विद्यालय, सौ बिस्तर हॉस्पिटल, बायपास रोड और भी बहुत समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। श्री उसेंडी ने जल्द ही मुख्यमंत्री के पास व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को साथ ले जाकर मुलाकात करवाने और मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। वहीं व्यापारी संघ के अध्यक्ष व पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारे भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता जो बहुत ही तकलीफ से गुजर रहे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से सहयोग दिलवाने हेतु निवेदन किया। श्री उसेंडी ने अश्वासन दिया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे आग्रह करेंगे। श्री उसेंडी के आगमन पर मुख्य रूप से गोविंद वाधवानी, विशाल मोटवानी, रमेश जैन, गीता मरकाम, विजयभान, जनार्दन, जयदीप गुप्ता, स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी, अशोक लोहिया, प्रेम जायसवाल, संदीप गोगड़, महावीर चोपड़ा, आलोक जैन आदि लोग उपस्थित थे

Related Articles