State

दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत

एक युवक गंभीर, जन्मदिन मनाने निकले थे
भोपाल । घर से जन्मदिन मनाने निकले पांच साथियों में चार की कार दुर्घटना में मौत हो गई, वहीं एक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। यह घटना प्रदेश के सतना जिले के नेशनल हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार 5 लोगों में से 4 की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर है। जन्मदिन की पार्टी कर सभी रीवा से लौट रहे थे । मृतकों के नाम शिब्बू तिवारी, शिवा पाण्डेय, नितिन पाण्डेय, और सानू बताए गए हैं। घायल कृष्ण चंद्र जोसी का जन्मदिन था। ये लोग जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे। उन्हें रीवा जाना था। रामपुर बघेलान के पास हादसा हो गया। सतना रामपुर बाघेलान-मनकहरी ओवरब्रिज के उपर तेज रफ्तार अनि‍यंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी,कार में सवार आधा दर्जन घायल, घटना की सुचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार मे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सतना भेजा गया है।

Related Articles