गुना सांसद केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने किया स्वागत

पिपरई। गुना शिवपुरी सांसद दूरसंचार केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया सांसद चुनाव जीतने के बाद प्रथम बार आए पिपरई नगर में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मंडल श्रीमती रजनी राजेन्द्र सोलंकी (गरेंठी) के साल श्रीफल देकर किया भव्य स्वागत एवं क्षेत्र की मुख 6 मांगो लिए लिखित पत्र देकर श्रीमती रजनी सोलंकी ने मांग की।
1, पिपरई तहसील को ब्लॉक बनाया जाए क्योंकि कई पंचायतो का चंदेरी ब्लॉक आते हे जिसकी दूरी 50 से 55 किलोमीटर है जबकि पिपरई 10 के किलोमीटर के अंदर वह गांव की ग्राम पंचायत आती हैं।
2,पिपरई केसोंपुर तालाब का पानी बरसात के तुरंत बाद निकाले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
3,पिपरई नगर को ट्रैफिक से बचने के लिए के बाईपास बनाया जाए।
4, पिपरई शासकीय हॉस्पिटल में डॉक्टर स्टाफ की भारी कमी दूर किया जाए एवं एक्सरे सोनोग्राफी मशीन की उपलब्धता कराई जाए।
5, गरेंठी पंचायत में भड़केश्वर स्थान पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाए जिससे क्षेत्र के लिए बिजली की समस्या मुक्ति मिल सकेगी।
6, नवीन रेल लाइन सीक्रेट कराई जाए जो दतिया पीतांबरा माई जो चंदेरी,मांजानकी करीला,सिरोंज, बैरसिया,होकर बैरागढ़ तक रेल लाइन डाली जाए यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगातें होगी एवं कई जगह केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह स्वागत हुआ आतिश बाजी तोड़ नगाड़ा फूल मालाओं जबरदस्त सुहागत हुआ सिंधिया जी को केलो फल से तोल कांटे पर तोला गया साथ मे मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ,भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ,भाजपा बारिस्ट पिपरई कॉलेज के जन भागीदारी अध्यक्ष रवींद्र शुक्ला , मोहरी सरपंच शीतल सिंह सरदार ,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन कलावत ,लखन कटारिया देशराज कटारिया ,राजपाल सिंह सोलंकी भोला राय, नन्हे यादव भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष, रीना राठौर महिला मोर्चा मंत्री, विक्रम मंडल उपाध्यक्ष राहुल जैन, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश यादव सेहराई मंडल उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह बुंदेला, रेखा मौसी आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी रात्रि 9:00 बजे तक बरसाते पानी में खड़े रहे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



