State

निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित कर कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

भोपाल। सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के तत्वाधान में निगम मंडलों और सहकारी संस्थाओं के 70 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत कर्मचारियों और अधिकारियों का सम्मान किया गया और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। यह आयोजन अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर किया गया था।

फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई और महासचिव अरुण वर्मा ने बताया कि इस मौके पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के 25 सेवानिवृत अधिकारी और कर्मचारियों को साल, श्रीफल और पुष्प माला से सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख नाम ए. के. व्यौहार, पी. सी. जैन, ओ. पी. सोनी, एम. एम. नागर, एस. एन. शर्मा, डी. एम. श्रीवास्तव, हतिम अली अंसारी, एस. एम. हैदर, एग्निस अरुण वर्मा, घनश्याम मिश्रा, और राम अवध निषाद शामिल हैं।

इसके अलावा, विशेष कार्य करने वाले कर्मचारियों जैसे अजय श्रीवास्तव, चंद्रशेखर परसाई, श्यामसुंदर शर्मा, गजेंद्र कोठरी, और रमेश राठौर को भी साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित व्यक्ति अजय श्रीवास्तव, अनिल बाजपेई, चंद्रशेखर परसाई, अरुण वर्मा, ओ. पी. सोनी, श्यामसुंदर शर्मा, एस. सी. त्रिपाठी और अपोलो हॉस्पिटल सेज ग्रुप के डॉक्टरों की पूरी टीम मौजूद थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल बाजपेई, अजय श्रीवास्तव और चंद्रशेखर परसाई ने की। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर शर्मा ने किया और विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्मचारी नेता गजेंद्र कोठरी और संतोष मिश्रा उपस्थित थे। अंत में, फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

अरुण वर्मा ने बताया कि निकट भविष्य में निगम मंडलों के 12वीं कक्षा में 75% अंक लाने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया जाएगा।

Related Articles