पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जलाया, जले हुए टुकड़े अलग-अलग जगह फैंके, खंती से 14 टुकड़े बरामद

भोपाल । राजधानी में पत्नि के चरित्र पर संदेह को लेकर उसके पति द्वारा हैवानियत की हदें पार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पहले तो अपनी पत्नि की हत्या की इसके बाद उसकी लाश को जला दिया। जली हुई लाश को ठिकाने लगाने के लिये पति ने उसके शरीर के बचे हुए टुकड़ो को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। विवाहिता की गुमशुदगी निशातपुरा थाने में दर्ज हुई थी, आगे की जॉच के दौरान पुलिस ने पति को हिरासत में लेते हुए थाना ईटंखेड़ी इलाके में स्थित अरवलिया खंती से लापता महिला की खोपड़ी, पैर और पसली के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय सानिया पिता वसीम खान की मां को देहांत 12 साल पहले हो गया था। इसके बाद सानिया परेवाखेड़ा में रहने वाली अपनी नानी के घर पर रही नानी ने ही उसकी परवरिश की और 2020 में लॉक डाउन के दौरान परेवाखेड़ा में रहने वाले ऑटो चालक नदीमउद्दीन उर्फ मुन्ना से उसकी शादी भी कर दी। परिवार वालो का आरोप है कि शादी के थोड़े दिनो बाद से ही आरोपी पति नदीम बाइक की मांग करते हुए सानिया को प्रताड़ित करने लगा था। इसके बाद पति सानिया के चरित्र पर सदेंह करने लगा और इसी बात को लेकर अक्सर मारपीट कर उसे घर से निकाल देता था। परिवार वालो ने आगे बताया की सानिया की दो महीने की बेटी थी। करीब ढाई महीने पहले उसके उपर गर्म पानी गिरने से उसकी जान चली गई थी। इसके बाद से पति सानिया को और अधिक प्रताड़ित करने लगा था। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपनी बहन घर आकर रहने लगी थी। 21 मई को पति नदीम ने सानिया को मिलने के बहाने से बुलाया था। सानिया घर वालो को बिना बताए चलीर गई और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनो ने काफी खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी निशातपुरा थाने में 21 मई को ही दर्ज कराई थी। पुलिस जॉच में सामने आया की जिस दिन से सानिया लापता है, उसी दिन से पति नदीम भी गायब है। सदेंह के आधार पर पुलिस ने
मुखबिर की सूचना पर नदीम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पुलिसिया अंदाज में हुई पूछताछ में पति ने जो खुलासा किया उसे सुन पुलिस टीम के पैरो तले भी जमीन निकल गई। आरोपी पति ने चरित्र सदेंह के चलते पत्नी सानिया खान की हत्या करना कबूल करने के साथ ही उसकी लाश को जलाकर टुकड़े फेंकने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पत्नि की हत्या के बाद आरोपी पति उसकी लाश को ऑटो में थाना ईटंखेड़ी इलाके में स्थित अरवलिया खंती ले गया और उसे जला दिया। जलने के बाद शरीर के बचे टुकड़ो को पति ने अलग-अलग जगह गाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने पति की निशानदेही पर खंती से महिला की खोपड़ी, पैर और पसली के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद कर उन्हें डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है। अधिकारयो ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।



