State

भोपाल में जन संवेदना संस्था ने एम्स के गेट नंबर 3 पर आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम

भोपाल: जन संवेदना संस्था ने सामाजिक भागीदारी की भावना के साथ भोपाल के साकेत नगर में स्थित एम्स अस्पताल के गेट नंबर 3 पर रोगियों के परिजनों के लिए भोजन वितरण की पहल की है। इस पहल के तहत, संस्था ने रोजाना भोजन के पैकेट वितरित करने की मुहिम शुरू की है।

इस विशेष अवसर पर, वरिष्ठ पत्रकार सतीश सक्सेना की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, अन्नपूर्णा भोजन सेवा के माध्यम से भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने लंबी कतारों में लगकर भोजन प्राप्त किया।

Related Articles