बीना-गुना-शिवपुरी रेल खंड पर निरीक्षण, अनियमित यात्रियों से जुर्माना वसूला

भोपाल: बीना-गुना-शिवपुरी रेल खंड पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में, मण्डल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार दुबे ने एक औचक निरीक्षण आयोजित किया। इस निरीक्षण में बिना टिकट यात्रियों, अनियमित यात्रियों, और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान, सात यात्री गाड़ियों की जांच की गई और 79 यात्रियों से ₹40420 का जुर्माना वसूला गया। इनमें 24 बिना टिकट यात्री, 49 अनियमित यात्री, और 6 गंदगी फैलाने वाले यात्री शामिल थे।
इस निरीक्षण में उप मुख्य टिकट निरीक्षक गुना – सौरभ शर्मा, खण्ड वाणिज्य निरीक्षक – पंकज मीणा, स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य – अशोक नागर, मण्डल वाणिज्य निरीक्षक शिवपुरी – राजेश लढ़वाल, मुख्य टिकट निरीक्षक – एम के वर्मा, स्टेशन प्रबंधक – दीप अग्रवाल, मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय – अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य खानपान निरीक्षक – हेमराज मीणा, आर पी एफ निरीक्षक – सी एस डाबोर, आर पी एफ स्टाफ – के के मीना और राजेश कांसवाँ, साथ ही टिकट चैकिंग स्टाफ और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे।



