State

9 जून को अनियमित कर्मचारी करेंगे हल्ला बोल आंदोलन

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के नेतृत्व में अनियमित कर्मचारियों ने आज बैठक आयोजित करके निर्णय लिया है कि अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में  अनियमित कर्मचारी भोपाल राजधानी में 9 जून 2024 को हल्ला बोल आंदोलन करेंगे तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपेगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि पंचायत चौकीदारों नल जल चालको भृतयो, अंशकालीन कर्मचारियों को न्यूनतम कलेक्टर दर का वेतन देने स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान का लाभ देने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित न्यूनतम वेतनमान का लाभ देने अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने अनियमित कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ देने अनियमित कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर एवं मृत्यु के उपरांत 10 लख रुपए की ग्रेजुटी  देने अनियमित कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा एवं अवकाश सुविधा सरकारी कर्मचारियों के सामान देने अनियमित कर्मचारियों को पेंशन सुविधा का लाभ देने अनियमित कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा देने की मांग को लेकर 9 जून 2024 को भोपाल में बड़ा हल्ला बोल आंदोलन किया जाएगा आंदोलन प्रदेश के 55 जिले की अनियमित कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
                            

Related Articles