State

रायसेन में तेंदुए के हमले से मजदूर घायल

वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

रायसेन  । जिले में आज सुबह एक तेंदुए ने तेंदू पत्ता तोड़ने गए मजदूर पर हमला कर दिया। घटना अमरावद घाटी में हुई, जहां ग्राम अमरावद के निवासी विनोद पर जंगली जानवर ने हमला किया। विनोद हमले में बाल-बाल बच गए और उन्हें वन विभाग के लोगों ने तत्काल इलाज प्रदान किया। डीएफओ विजय कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। वन विभाग ने लोगों से जंगल में अकेले न जाने और रायसेन के आसपास टाइगर से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles