State

भू-अभिलेख निरीक्षक 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी
डूंगरपुर । एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये दिनेश पंचाल, हाल भू-अभिलेख निरीक्षक बिलडी तहसील व जिला डूंगरपुर को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की डूंगरपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि हमारी सामलाती भूमि का नामान्तरण खोलने की एवज में दिनेश पंचाल भू-अभिलेख निरीक्षक बिलडी द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरवीजन में
एसीबी की डूंगरपुर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाने पर आरोपी परिवादी से 25 हजार रूपये लेने पर सहमत हुआ जिस पर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश पंचाल, हालभू-अभिलेख निरीक्षक बिलडी तहसील व जिला डूंगरपुर को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार
निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

Related Articles