State

एलजी ने दिल्ली पुलिस को दिए वोटिंग धीमी करने के निर्देश : आतिशी

नई दिल्ली । दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। इस बीच, आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर बड़ा आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि एलजी ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जो भी इलाके इंडी गठबंधन का गढ़ हैं, वहां वोटिंग धीमी की जाए। अगर ऐसा होता है तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का उल्लंघन होगा। इसलिए हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा।

Related Articles