मध्य प्रदेश चुनाव अपडेट: भोपाल में मतदान की तैयारियां जोरों पर

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, अनुपम राजन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा की कि 13 मई को राज्य के 16 जिलों में फैली 8 लोकसभा सीटों – रतलाम, धार, इंदौर, उज्जैन, खरगौन, मंदसौर, खंडवा, और देवास – पर मतदान होगा।
इन सीटों पर कुल 74 उम्मीदवार खड़े हैं, जिनमें 69 पुरुष और 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इंदौर में सबसे अधिक 14 उम्मीदवार हैं, जबकि खरगौन में सबसे कम, मात्र 5 उम्मीदवार हैं।
मतदान दल आज रवाना हो रहे हैं, और अब तक 80 से 90 मतदान दल अपने गंतव्य की ओर बढ़ चुके हैं। चौथे चरण के मतदान में 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता भाग लेंगे, जिनमें 1 लाख 53 हजार 324 दिव्यांग मतदाता, 87 हजार 979 मतदाता जो 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं, और 2 हजार 231 मतदाता जो 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं, शामिल हैं।
18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 5 लाख 2 हजार 219 है, जबकि 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 40 लाख 5 हजार 121 है। इस बार, 49 हजार 400 मतदाताओं ने घर से मतदान किया है।
इस चुनाव में 18 हजार 007 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 3 हजार 080 को क्रिटिकल मतदान केंद्र और 2 हजार 001 को पिंक मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। 66 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।
गर्मी के मौसम को देखते हुए, मतदान केंद्रों पर पानी, छाया और आम पने जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा, 61 हजार से अधिक आर्म्स लाइसेंस जब्त किए गए हैं, और 191 फ्लाइंग स्कॉट टीमें काम कर रही हैं।
अभी तक 296.44 करोड़ रुपए मूल्य की सामग्री जब्त की जा चुकी है, जिसमें 23.04 करोड़ रुपए नकद, 46.89 करोड़ रुपए मूल्य की शराब, और लगभग 15.15 करोड़ रुपए मूल्य के सोना चांदी शामिल हैं।
एप के माध्यम से प्राप्त 4 हजार 599 शिकायतों का निराकरण किया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में 71.16% मतदान दर्ज किया गया था, और इस बार उससे अधिक मतदान होने की उम्मीद है।
100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित है, और इस नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ में बच्चों को ले जाकर वोट डालने और फोटो खिंचवाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती है।
भोपाल में जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर द्वारा बच्चे को ले जाकर वोट डालने और वीडियो बनाने पर कार्रवाई की गई है। पूर्व मंत्री कमल पटेल और विधाय





