मध्यप्रदेश पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, 27.50 लाख का जुआ रैकेट पकड़ा

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, अवैध सट्टा और जुआ पर सख्त कार्रवाई करते हुए सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में कोतवाली और मंडी पुलिस ने 27.50 लाख रुपये के अवैध जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
फार्म हाउस पर छापा
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और मंडी थाना प्रभारी माया सिंह की टीम ने ग्राम मुडला के पास स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारा। इस छापेमारी में 12 व्यक्ति रुपए पैसों पर हार-जीत का दाव लगाते हुए जुआ खेलते हुए पकड़े गए। उनके पास से 27.50 लाख रुपये नगद, 16 मोबाइल फोन और तीन चार पहिया वाहन बरामद किए गए। कुल मिलाकर 60 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नलिखित है:
1. मनोज (50), नसरुल्लागंज, सीहोर
2. बृजेश यादव (50), नोसराबाद, देवास
3. संदीप दुबे (40), नसरुल्लागंज, सीहोर
4. अकाक अली (38), भानपुर, भोपाल
5. प्रवीण शर्मा (34), भोपाल
6. नासिर कुरेशी (36), बड़ा दरवाजा, आष्टा
7. जोएब (38), मक्सी, शाजापुर
8. योगेश अग्रवाल (44), खिड़कियां छिपावर, हरदा
9. नवीन शर्मा (46), नसरुल्लागंज, सीहोर
10. शेर खान (29), बिछोर, घटिया, उज्जैन
11. कुरलेश खान (34), बिछोड, घटिया, उज्जैन
12. इब्राहिम कुरैशी (55), शिवाजी नगर, हबीबगंज, भोपाल
अपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी नवीन शर्मा पर पहले से ही थाना आष्टा और थाना रेहटी में जुआ और सट्टे के मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, निरीक्षक गिरीश दुबे, निरीक्षक माया सिंह, उप निरीक्षक मनोज मालवीय, सउनि सुभाष यति, प्रधान आरक्षक महेंद्र मेवाड़ा, प्रधान आरक्षक पंकज यादव, प्रधान आरक्षक महेंद्र रविदास, प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक चंद्रभान सेन, आरक्षक सतीश, आरक्षक संदीप मेवाड़ा और आरक्षक दिलीप विष्णु भगवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




