फ्रैंडशिप, लव अफेयर और लिवइन में रख बनाये संबध, अब किया शादी से इंकार

भोपाल। बालाघाट से भोपाल आकर कैफे चलाने वाली युवती के साथ एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी से युवती से पहचान कैफे में ही हुई थी। उनके बीच फ्रैंडशिप के बाद लव अफेयर हो गया। आरोपी ने उससे शदी की बात कही पीड़ीता के हामी भरने के बाद आरेापी ने लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए उसका शारिरीक शोषण किया। युवती ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तब युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया। पीड़ीता के शिकायत करने की धमकी के बाद पुलिस केस से बचने के लिये उसने सगाई कर ली। इसके बाद आरोपी उससे विवाद करने लगा और अब मारपीट करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। मामला हबीबगंज थाना इलाके का है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मूल रुप से बालाघाट जिले के एक गांव की रहने वाली है। काम की तलाश में वह भोपाल आकर साल 2021 से एक कैफे चलाते हुए हबीबगंज इलाके में किराये से रहती थी। उसके कैफे पर बावड़िया इलाके में रहने वाले आकाश चौहान नाम के युवक का आना-जाना था। लगातार आने के चलते जल्द ही दोनों उनके बीच दोस्ती हो गई और फिर प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। आकाश बावड़िया इलाके में रहता था लेकिन वह युवती के साथ उसके किराए के मकान में ही रहने लगा। साथ रहने के दौरान आकाश जल्द शादी करने का वादा कर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ समय बाद जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव डाला तो वह आनाकानी करने लगा। पीड़ीता के शिकायत करने की धमकी देने पर आकाश ने पिछले साल उससे सगाई कर ली। आरोप है कि सगाई के थोड़े समय बाद आकाश ने युवती से दूरियां बनानी शुरू कर दी। उसका बदला व्यवहार देख युवती ने उससे शादी करने की बात कही तब उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ीता ने जब उस पर दबाव बनाया तब उसने युवती के साथ मारपीट कर डाली और उसे छोड़कर चला गया। पीड़ीता आकाश से संपर्क कर काफी समय तक उसे शादी करने के लिये मनाती रही। आरोपी लगातार शादी करने से मना करता रहा। परेशान होकर युवती थाने जा पहुंची। प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।



