मंगलवारा पुलिस ने जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी

भोपाल: मंगलवारा थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए एक जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सोनी की अगुवाई में एक टीम ने आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी आकाश उर्फ जग्गू वर्मा, जो मंगलवारा क्षेत्र में जिलाबदर घोषित किया गया था, को 17 मई 2024 को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उस पर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 और 15 के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और उसे केंद्रीय जेल भोपाल में दाखिल किया गया है। आकाश वर्मा मंगलवारा थाना की गुंडा सूची में शामिल है और उसके खिलाफ कई अपराध पंजीकृत हैं।
इस ऑपरेशन में निरीक्षक अजय कुमार सोनी, उनि ओम प्रकाश यादव, सउनि अजीत सिंह बघेल, आर दिवान सिंह और आर बृजेश रावत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रयासों से चुनाव के दौरान अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिली है।



