State

भिंड जिले में महिला सरपंचों की बैठक: सशक्तिकरण और अधिकारों पर जोर

भिंड: भिंड जिले में महिला सरपंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला सशक्तिकरण और सरपंचों के अधिकारों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस बैठक का उद्देश्य महिला सरपंचों को प्रशासनिक ज्ञान और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना था।

सीईओ और जिला पंचायत अध्यक्ष की मार्गदर्शन

जिला पंचायत अध्यक्ष और सीईओ ने महिला सरपंचों को कार्यकुशलता के गुर सिखाए। सीईओ जिला पंचायत ने बारीकियां समझाते हुए बताया कि अगर पंचायत में कोई गलत कार्य होते हैं तो आप भी जिम्मेदार होंगे। इसलिए अपने पुत्र और पति के अलावा खुद भी पंचायत का निरीक्षण करें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरपंचों से सुझाव मांगे और पूछा कि आपकी पंचायत में क्या सुधार होना चाहिए। उन्होंने महिला सरपंचों को अपने पंचायत में पदस्थ डॉक्टर और शिक्षक के निरीक्षण के महत्व पर जोर दिया और उनकी उपस्थिति पर नजर रखने की सलाह दी।

मनरेगा और वित्त योजनाओं पर जानकारी

सीईओ जगदीश गोमे ने बताया कि मनरेगा कार्य बंद नहीं है, लेकिन मशीनों से कार्य नहीं होंगे। 15वें और 5वें वित्त की राशि को मर्ज करके मशीनों से कार्य करवाए जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा का उद्देश्य कार्य करवाने की नहीं बल्कि रोजगार देने की योजना है।

Related Articles