State

पुलिसकर्मी पर बदमाशो ने किया तलवार से हमला

भोपाल । राजधानी के कमला नगर थाना इलाके में तीन दिन पहले रात करीब 10 बजे डिपो चौराहे से आईसक्रीम लेकर घर जा रहे पुलिसकर्मी को रोककर बैखौफ बदमाशो ने शराब पीने के लिये पैसै देने की अड़ीबाजी की। जब फरियादी ने रकम देने से इंकार किया तब बदमाशो ने उन पर तलवार से वार कर घायल कर दिया। पुलिसकर्मी जैसै-तैसै जान बचाकर वहॉ से भागकर घर पहुंचा और फिर पुलिस में शिकायत की।
जानकारी के अनुसार शासकीय आवास कोटरा सुल्तानाबाद में रहने वाले संजय मालवीय (31) एमपी पुलिस में बतौर आरक्षक पदस्त हैं। शनिवार तक वह सीएम सुरक्षा काफिले के वाहन में चालक के रुप में पदस्थ थे। अपनी शिकायत में उन्होनें पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह डिपो चौराहा से बाइक से आईसक्रीम खरीदकर घर जा रहे थे। इसी बीच रात करीब 10 बजे घर के पास कोटरा सुल्तानाबाद में उन्हें अज्ञात तीन युवकों ने बीच रास्ते में आकर हाथ देते हुए रोका। उनके ठहरने पर आरोपियों ने उनसे शराब के लिए पैसै देने की मांग की। संजय ने जब रकम देने से मना करते हुए वहॉ से जाने लगे तब बदमाशो ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करनी शुरु कर दी। मारपीट के बीच एक आरोपी ने तलवार निकालकर वार किया जिससे उनके पांव में गहरा जख्म आया है। अपनी जान बचाने के लिये वह बाइक को मौके पर ही छोड़कर घर की तरफ भागे। घायल हालत में परिवार और आसपास के लोगो के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस का कहना है कि प्रकरण दर्ज कर फरियादी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles