State
कैलिफोर्निया में लापता छात्रा मिली…..पुलिस का बयान
वाशिंगटन । अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में पिछले सप्ताह लापता हुई 23 वर्षीय भारतीय छात्रा का पता लगाया गया है और वहां पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, सैन बर्नार्डिनो की छात्रा नितीशा कंडुला 28 मई को लॉस एंजिल्स में लापता हो गई थी। पुलिस ने पोस्ट में कहा कि वह मिल गई है और सुरक्षित है। गुटिएरेज ने कहा, 28 मई, 2024 को लॉस एंजिल्स में लापता हुई छात्रा मिल गई है और वह सुरक्षित है। पुलिस ने नितिशा को ढूंढने के लिए जनता से मदद मांगी थी तथा लोगों से आग्रह किया था कि अगर उनके बारे में कोई जानकारी हो तो वे अधिकारियों से संपर्क करें।



