State

नर्मदापुरम मुख्य मार्ग में डिवाइडर व विद्युत खंबे लगाने का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें : निगमायुक्त

भोपाल । निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण ने बी.आर.टी.एस कॉरीडोर के उपरांत डिवाइडर निर्माण और विद्युत खंबों की स्थापना के काम की गति बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने सेंट्रल वर्ज में मिट्टी और आकर्षक पौधे लगाने, विद्युत पोलों पर लाइट चालू कराने, ट्रॉफिक सिग्नल्स को शिफ्ट करने, हर चौराहे पर हाई मास्ट लाइट लगाने, बस स्टॉप की सामग्री को उठाने, बैरिकेड को व्यवस्थित ढंग से रखने और रेडियम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारियों के साथ मौजूदगी की।

Related Articles