State

भोपाल : न्यूमार्केट में अतिक्रमण के लिए नगर निगम जिम्मेदार :  प्रदीप खंडेलवाल

भोपाल: आम आदमी पार्टी के लोकसभा उपाध्यक्ष प्रदीप खण्डेलवाल ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि न्यू मार्केट टी टी नगर भोपाल एक महत्वपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र है, जहां शहर के साथ ही देश विदेश से आने वाले लोग भी खरीदारी के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि यह मार्केट कई वर्षों से नो व्हीकल जोन के रूप में फंक्शन कर रहा था, लेकिन अब इसमें अतिक्रमण की बढ़ती समस्या है।

खण्डेलवाल ने कहा कि नगर निगम की अतिक्रमण शाखा के कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों से रोजाना वसूली हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप जनता को आरामदायक खरीदारी के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। वे इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम को ही जिम्मेदार ठहराते हुए कहते हैं।

Related Articles