State

नर्मदापुरम सड़क मार्ग बन रहा हादसों का सबब

ज्‍यादा कट प्वाइंट देने से बढ़ रही है सड़क दुर्घटना
भोपाल । शहर में बारटीएस कॉरिडोर हटने के बाद से नर्मदापुरम सड़क मार्ग हादसों का सबब बनता जा रहा है। यहां चौड़ी हुई सड़कों पर दो और चार पहिया वाहन के चालक फर्राटे भर रहे हैं। इस वजह से दुर्घटनाएं भी होने लगी है। बीआरटीएस कॉरिडोर हट जाने से जिसकी जहां मर्जी हो , वह उस तरफ मुड़ जाता है। जल्दबाजी में आमने – सामने वाहनों के आने के कारण टकरा रहे हैं। इस मार्ग पर बीआरटीएस हटने के बाद करीब सवा सौ हादसे हो चुके हैं और तीन मौतें हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को इस मार्ग पर लापरवाही पूर्वक वाहन चालकों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इन फर्राटे भरते वाहनों को रोकने के लिए पुलिस के पास कोई रणनीति नहीं है। हम बता दें कि संत हिरदाराम नगर से लेकर मिसरोद तक का बीआरटीएस कारिडोर को हटाने की कार्रवाई सुस्त रफ्तार से चल रही है, हालत यह है कि नर्मदापुरम मार्ग हाईवे जहां पर वीर सावरकर सेतु से नीचे उतरकर थाना बागसेवनिया तक सड़क पर सीमेंट के स्टापर बीच में रखवा दिया है, इसके आगे बावड़ियां ब्रिज के मुड़ने के लिए पुलिस एक कट प्वाइंट छोड़ दिया है, जिससे अचानक से सड़क पर चलते- चलते वाहन चालक मुड़ जाता है और पीछे से आ रहे वाहन चालक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होते – होते बचता है, वाहन के मुड़ने से कट प्वाइंट पर मिसरोद की तरफ से आने वाहन चालक के सामने आने वाले टकराने से भी बचते हैं।बीआरटीएस कारिडारे के समय इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर रखा था तो वाहन चालक को पूरा चक्कर लगाकर ब्रिज पर आना होता है, ऐसा ही दानिश नगर के सामने वी मार्ट के सामने के हालत बन रहे हैं। जहां तो जिसकी जहां मर्जी वहां से मुड़ रहा है। कोई रोकने और रोकने वाला नहीं है। तब इस मार्ग पर ट्रैफिक और थाना पुलिस के चेकिंग प्वाइंट शाम को लग जाते हैं, लेकिन उनको इन कट प्वाइंट से मुड़ने वाले वाहन चालकों से कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ चेकिंग में व्यस्त रहते हैं। इस बारे में डीसीपी श्रद्धा तिवारी का कहना है कि हादसे रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है, कट प्वाइंट से लापरवाही से मुड़ने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Related Articles