State
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर भोपाल में स्वास्थ्य जागरूकता की नई लहर

भोपाल: “कनेक्ट विथ कम्युनिटी, कंट्रोल डेंगू” की थीम के साथ, भोपाल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 16 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य मानसून से पहले वाहक जनित बीमारियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
इस वर्ष के डेंगू दिवस कार्यक्रमों में नगर पालिका निगम सभागृह में एक विशेष कार्यशाला शामिल है, जहां वाहक जनित रोगों के प्रसार और नियंत्रण पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यशाला में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सक भाग लेंगे।
इस अवसर पर, शैक्षणिक संस्थानों, रहवासी क्षेत्रों, और शासकीय तथा निजी संस्थानों में जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।



