State

भोपाल में ई.सी.सी. सोसायटी के चुनाव में नितिन परमार ने बनाया रिकॉर्ड, सर्वाधिक मतों से जीत

भोपाल: भोपाल में  26 जून 2024 को ई.सी.सी. सोसायटी के चुनाव में वेसेरे मजदूर संघ के प्रत्याशी नितिन परमार ने सबसे ज्यादा 1158 वोट प्राप्त कर जीत का रिकार्ड बनाया। इसके साथ संघ के प्रत्याशी संजय कटारे ने 1112 मत, अशोक सिंह 1041 मत और आर. के. शर्मा ने 1037 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

इस जीत पर विजय जुलूस निकालकर उन्होंने रेल कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। जोनल महामंत्री अशोक शर्मा और मंडल अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने संघ की जीत पर सभी प्रत्याशियों को बधाई दी।

Related Articles