State

जनता दल सेक्युलर सांसद प्रज्वल रेवन्ना का पासपोर्ट रद्द होगा

नई दिल्ली । सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन सीट से जनता दल सेक्युलर सांसद प्रज्वल रेवन्ना का डेप्लोमेटिक पासपोर्ट जल्द ही रद्द किया जा सकता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय को 21 मई को ही जनता दल सेक्युलर सांसद प्रज्वल रेवन्ना का पासपोर्ट जब्त करने का अनुरोध मिला था। विदेश मंत्रालय कानून के मुताबिक काम कर रहा है। 21 मई को कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की ओर से प्रज्वल रेवन्ना का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध मिला। फिलहाल हमें एक निश्चित प्रक्रिया का पालन करना होगा। विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि डेप्लोमेटिक पासपोर्ट होल्डर को जर्मनी की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। इसलिए ये सवाल ही नहीं उठता कि कोई वीजा नोट जारी किया गया था।
रेवन्ना के घर पर काम करने वाली एक महिला ने उनपर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है। रेवन्ना के 100 से ज्यादा सेक्स वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रेवन्ना के पिता और विधायक एचडी रेवन्ना पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप है। उन्हें 5 मई को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वो जमानत पर हैं।
कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर जेडीएस सांसद को बचाने का आरोप लगाया है। इससे पूछे सवाल पर एस जयशंकर ने कहा, उन्होंने पहला कदम नहीं उठाया।।। मेरा मतलब है, यह पहला मामला नहीं है जहां पासपोर्ट जब्त किया जा रहा है।

Related Articles