State

भोपाल में 40 लाख पौधे लगाने की योजना: मुख्यमंत्री ने स्वयं लगाया पौधा

भोपाल: राजधानी भोपाल में बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पहले चरण में 12 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं पौधा लगाकर की। जंबूरी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक, सांसद और स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

मध्य प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘मां के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे भोपाल में 40 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पहले चरण में 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत आज से हुई और 14 तारीख तक पूरा भोपाल में यह पौधे लगा दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिला प्रशासन, नगर निगम और स्थानीय लोगों को इस अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles