State

भोपाल में बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला: दो वाहनों पर एक समान नंबर प्लेट का मामला

भोपाल: गांधीनगर पुलिस ने एक बीजेपी नेता के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। नेता पर आरोप है कि उन्होंने दो एसयूवी वाहनों पर एक ही नंबर प्लेट लगाकर शहर में चक्कर लगाए। आरोपी नेता की पहचान न्यू मार्केट इलाके के एक व्यापारी के बेटे के रूप में की गई है।

इस मामले में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने थाना प्रभारी से संपर्क कर केस दर्ज न करने का दबाव बनाया, परंतु पुलिस ने नेता के प्रभाव को दरकिनार करते हुए कानून के अनुसार कार्यवाही की।

Related Articles