State

हमीदिया अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हुई गर्भवती महिला बंदी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हुई गर्भवती महिला बंदी को पुलिस ने कुरवाई से गिरफ्तार कर लिया है। भागने के बाद महिला अपने परिजनो से मिलने के लिये पहुंची थी, जिसका अदेंशा पुलिस को पहले से ही था। उसके पहुंचते ही मुखबिर से मिली सूचना पर स्थानीय पुलिस ने उसे दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से कुरवाई जिला विदिशा की रहने वाली 24 वर्षीय सालेहा पत्नी मुस्तुफा खान हत्या के एक मामले में विचाराधीन बंदी है। बीती 27 अप्रैल को उसे विदिशा जेल से भोपाल की केन्द्रीय जेल में स्थानांतरित किया गया था। उसे एक माह का गर्भ था। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे उसे रूटीन चेकअप के लिए महिला प्रहरी अनीता त्रिपाठी के साथ हमीदिया अस्पताल के सुल्तानिया वार्ड में भेजा गया था। यहॉ मौजूद महिला डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे यूरिन सेंपल देने को कहा। जेल प्रहरी अनीता के साथ वह महिला बाथरूम चलजी गई। बाथरूम में उस समय काफी भीड़ थी। महिला बंदी सालेहा के बाथरूम जाने पर महिला प्रेहरी भी सामने वाले वॉशरूम में फ्रेश होने के लिये चली गई थी। जब तक वह वापस आई तब तक महिला बंदी मौका पाकर वहां से फरार हो चुकी थी। बाद में जहॉ घटना की शिकायत कोहेफिजा थाने में की गई वहीं लापरवाही बरतने पर जेल प्रहरी अनीता को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस ने फरार महीला की तलाश शुरु की। अधिकारियो ने बताया की भागने के बाद महिला शनिवार को दिन और रात शहर में ही अलग-अलग जगह पर छिपती रही। रविवार सुबह वह परिवार वालो के पास कुरवाई जाने के लिये बस से कुरवाई जाकर अपने परिजनों के पास घर चली गई। पुलिस ने पहले ही मुखबिरो को सक्रिय कर रखा था। महिला के घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। इसके बाद कोहेफिजा पुलिस ने इसकी सूचना कुरवाई पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को हिरासत में ले लिया। महिला को लाने के लिये कोहेफिजा पुलिस पार्टी रवाना की गई है।

Related Articles