State
गोहद नगरपालिका परिषद स्वच्छता अभियान में असफल, सीएमओ की कार्यप्रणाली पर सवाल

गोहद / भिंड । गोहद नगरपालिका परिषद का स्वच्छता अभियान विफल साबित हो रहा है। नगर की सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं और नालियों की सफाई नहीं हो रही है, जिससे नगरवासी परेशान हैं। बरसात का मौसम नजदीक आ रहा है और नगर की गलियों में पानी भरने की संभावना बढ़ रही है।
नगरपालिका की सीएमओ का फोन नहीं उठाना और स्वास्थ्य समस्याओं का बहाना बनाना, नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। अध्यक्ष श्रीमती मंजू की जानकारी सीमित होने और उनके पति जगदीश द्वारा अधिकांश काम संभालने से पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं।
सीएमओ पर जनता से पैसा वसूलने का आरोप भी है, जिससे नगरवासियों में भारी नाराजगी है। यदि स्वच्छता अभियान में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में नगर की जनता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो सकती है। नगरवासियों की उम्मीदें अब नगरपालिका के त्वरित और प्रभावी कदमों पर टिकी हैं।





