सागर पब्लिक स्कूल में ड्राइवर की तराई के दौरान तीसरी मजिंल से गिरकर मौत

भोपाल । शहर के बाग सेवनिया इलाके में स्थित सागर पब्लिक स्कूल में हुए दर्दनाक हादसे में ड्राइवर की तराई करते समय तीसरी मजिंल से गिरकर मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार अन्ना नगर निवासी 37 वर्षीय मनीष गायकवाड़ सागर पब्लिक स्कूल मे ड्राइवर के पद पर नौकरी करता था। इन दिनो स्कूल छुट्टी होने के चलते ड्राइवर से यहॉ बन रही नि्र्माणधीन बिल्डिंग में काम करवा जा रहा था। मनीष निर्माणधीन बिल्डिंग की तीसरी मजिंल पर तराई कर रहा था, काम के दौरान अचानक ही संतुलन बिगड़ने से वह तीसरी मजिंल से नीचे जमीन पर गिर गया। काफी उचांई से गिरने के कारण ड्राइवर मनीष गायकवाड़ को घातक चोंटे आई थी। स्कूल प्रबंधन द्वारा आनन-फ़ानन् में ड्राइवर को इलाज के लिये एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहॉ इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई। मनीष की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया। बताया गया है, की हादसे को लेकर मृतक के परिजनो ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से मनीष की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम सागर पब्लिक स्कूल पहुंच गई थी। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है।



