State

दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान ने दी राजमाता माधवीराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि


दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, शिवराज सिंह चौहान ने आज सिंधिया परिवार के निवास पर जाकर श्रीमंत राजमाता माधवीराजे सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजमाता, जिन्होंने 90 दिनों तक अस्पताल में जीवन और मृत्यु से संघर्ष किया, अंततः हमारे बीच से चली गईं।

शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि राजमाता सक्रिय राजनीति में नहीं थीं, लेकिन उन्होंने हमेशा ग्वालियर के लोगों की चिंता की और उनके कल्याण के लिए काम किया। उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे ग्वालियर और देश के लिए एक बड़ी क्षति है।


Related Articles