State

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल ।भारतीय स्टेट बैंक स्वच्छता एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता के लिए सदैव सजग रहा है, इसी श्रृंखला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के भोपाल मंडल द्वारा अलग-अलग जगहों पर विभिन्न माध्यमों से पर्यावरण को संरक्षित एवं आम लोगों में पर्यावरण की प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय प्रधान कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बैंक के रेवा परिसर स्थित अधिकारी आवासीय कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, महाप्रबंधक नेटवर्क 1-कुंदन ज्योति, एवं महाप्रबंधक नेटवर्क-2 अजिताभ परासर एवं महाप्रबंधक नेटवर्क -3 नीरज प्रसाद जी द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मंडल विकास अधिकारी दीपक कुमार झा, नवागन्तुक मंडल विकास अधिकारी अश्विनी कुमार सहित अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके पश्चात स्थानीय प्रधान कार्यालय के पंचम तल पर हमारी भूमि- हमारा भविष्य विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 8 वर्ष से 14 वर्ष के उम्रसीमा के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें स्टाफ सदस्यों के बच्चों के अलावा हेल्पबाक्स फाउंडेशन द्वारा संचालित आनंदम केंद्र के बच्चों ने भी इस पेंटिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रतियोगिता में पुरस्कृत बच्चों के अलावा अन्य सभी प्रतियोगी बच्चों को भी उपहार सहित एक पौधा पौधारोपण हेतु वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जनसंपर्क एवं सामाजिक सेवा विभाग की सहायक महाप्रबंधक अनिल श्रीवास्तव द्वारा सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया ‌।

Related Articles