State

नवजात बच्ची को हॉस्पिटल से ले जाने वाले पिता एवं नवजात को महिला थाना स्टॉफ ने किया दस्तयाब

भोपाल । भोपाल के राजधानी अस्पताल में एक दिलचस्प घटना घटी है, जिसमें एक दंपति ने नवजात बच्ची को छोड़कर अस्पताल से भागने की कोशिश की। यह घटना हमीदिया हॉस्पिटल में हुई थी, जहां एक महिला ने सिजेरियन सेक्शन के जरिए एक लड़की को जन्म दिया था। नौवें दिन बच्ची की हालत बिगड़ गई, जिससे ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी। डॉ. निवेदिता कर, अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ने बताया कि जब डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे थे, तब दंपति ने अस्पताल छोड़ने का प्रयास किया। अस्पताल के कर्मचारियों और पुलिस ने उन्हें रोक दिया और बच्ची को उसकी मां के साथ मायके रवाना किया।

राजधानी भोपाल में मंगलवार  21 मई 2024 को आवेदिका प्रीति मेहरा पति प्रेम सिंह मेहरा उम्र 32 वर्ष निवासी राजीव नगर  ने थाना आकर आवेदन पेश किया कि वह नयापुरा साडेरपुर गौहरगंज की रहने वाली है, 5 दिन पहले हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल में डिलेवरी हुई जहां वे एडमिट थी। डिलेवरी के समय पति छोड़कर चला गया था। बाद में आया और नवजात बच्ची को लेकर चला गया।

घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं तत्काल आवेदन पर बच्ची को ढूढने हेतु निरी. शिल्पा कौरव हमराह स्टाफ के साथ रवाना हुई।

अनावेदक प्रेम सिंह मेहरा को हमीदिया अस्पताल में ढूंढा गया। नवजात बच्ची, प्रेम सिंह व उनके परिजनों को लेकर थाना आए। नवजात बच्ची को मां प्रीति के सुपुर्द किया गया जो अपने परिजनों के साथ मायके रवाना हुई।

Related Articles