State

भोपाल नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा में भारी अव्यवस्था, जनता को हो रही परेशानी

  भोपाल: नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा पूरी तरह से विफल हो गई है। जहां एक दिन में जारी होने वाले जन्म प्रमाण पत्र अब 20 से 25 दिन बाद भी नहीं मिल रहे हैं। इस समस्या के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोग परेशान हो रहे हैं। स्कूल खुलते ही, अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र न मिलने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले एक महीने से ज्यादा समय से, साइट अपडेशन/अपग्रेड के नाम पर जन्म-मृत्यु शाखा में कोई काम नहीं हो रहा है। आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय में लंबी कतारें लगी रहती हैं, और दलाल व बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार अधिकारी व्यवस्था बनाने में नाकाम हो रहे हैं।

विगत कई वर्षों से जन्म-मृत्यु शाखा में पदस्थ कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं हुआ है, जिससे कार्य में विलंब हो रहा है। जन्म-मृत्यु शाखा के कर्मचारी उच्च प्रशिक्षण प्राप्त नहीं होने के कारण प्रमाण पत्रों में गलतियां कर देते हैं, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण के पदभार संभालने के बाद से कई विभागों में सुधार हुआ है, लेकिन उनकी नजर अभी तक जन्म-मृत्यु शाखा पर नहीं पड़ी है। पूर्व में इस शाखा का कार्य सुचारू रूप से होता था, लेकिन वर्तमान में यहाँ से जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना अत्यंत कठिन हो गया है।

इन अति महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए। वर्तमान में, जन्म-मृत्यु शाखा पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है।



Related Articles