State
मप्र : शिवपुरी में सरकारी कागजात जलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी कलेक्ट्रेट कार्यालय में आग लगाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! कलेक्ट्रेट में आग लगाने की योजना जल संसाधन विभाग के निजी कम्प्यूटर ऑपरेटर ने अपने घोटाले को छुपाने के लिए बनाई थी। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात कलेक्ट्रेट कार्यालय की कई शाखाओं में आग लग गई थी। इस घटना का पता प्रशासन को शनिवार की सुबह लग सका था। चार से पांच दफ्तरों में रखा लेखा-जोखा जलकर खाक हो गया था, और आग बुझाने के बाद सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था¹²³।



