State

विवाहिता को शादी का झांसा देकर की ज्यादती

भोपाल।  मंगलवारा थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम किया है। पीड़ीता पारिवारिक विवाद के चलते अपने पति से अलग रह रही थी, इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाई और फिर उसे शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा।
पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की उसके पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है। उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन पारिवारिक अनबन के चलते वह अपने पति से अलग मंगलवारा क्षेत्र में रहती है। बीते समय उसकी पहचान दूर के रिश्तेदार आरोपी सीताराम सिंह से हुई थी। पहचान बढ़ने पर उनके बीच पारिवारिक बातें भी होने लगी। पीड़ीता ने उसे अपने पति से चल रहे मनमुटाव की बात बताई थी। इसके बाद आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ानी शुरु कर दी। बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि सीताराम सिंह ने उससे कहा कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। इसके बाद जल्द ही शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। बीते दिनो जब पीड़ीता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार करते हुए दुरियां बना ली। परेशान होकर पीड़ीता थाने जा पहुंची जहॉ आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles