State

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 5 जून से 16 जून तक आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां

कटनी । मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में जल स्रोतों तथा नदियों] तालाबों] कुआ] बावड़ी तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 5 जून से 16 जून 2024 तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जानी है। दिनांक 6 जून 2024 को विशेष जल सम्मेलन का आयोजन एमआईसी हाॅल नगर निगम में प्रातः 12:00 किया जाना है। दिनांक 9 जून 2024 को सामाजिक/धार्मिक महत्व की जल संरचनाओं के समीप कलश यात्रा का आयोजन] प्रातः 8:30 बजे जालपा मंदिर से मोहन घाट तक एवं सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक साधुराम] केसीएस व ए रविंद्रराव शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण विषय पर निबंध चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। दिनांक 10 जून से 16 जून 2024 तक प्रातः 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक जल संरचनाओं] कुंए] बावड़ियों की जनसहयोग के साथ साफ- सफाई जीणोद्धार का कार्य अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर तालाब] ट्विंस किचन के पास दुगाड़ी नाला एवं मोहन घाट मसुरहा घाट अथवा जल सम्मेलन से प्राप्त सुझाव अनुसार कार्यक्रम। दिनांक 15 जून और 16 जून 2024 को गंगा दशमी के अवसर पर प्रमुख जल स्रोतों के किनारे अंतर्गत शाम 5:00 बजे से कटाये घाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम] गंगा आरती] भजन समारोह] परिक्रमा] सम्मान समारोह] हरियाली महोत्सव के साथ अभियान का समापन किया जावेगा। निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा निर्धारित उक्त गतिविधियों का संचालन कराने हेतु पवन कुमार अहिरवार उपायुक्त नगर निगम कटनी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। निगम के संबंधित सभी अधिकारी कर्मचारी उनके निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे तथा अभियान की समस्त कार्यवाहियों में उनके सहयोग हेतु सुधीर मिश्रा प्रभारी कार्यपालन यंत्री/ नोडल अधिकारी तथा मृदुल श्रीवास्तव उपयंत्री सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे।

Related Articles