State

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट के एक दिन बाद युवक ने की खुदकुशी

भोपाल । निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है, कि आत्महत्या से एक दिन पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। शुरुआती जॉच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि प्रेम-प्रसंग के चलते मृतक ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय जमील उर्फ बिट्टू गैस राहत कॉलोनी में अपने पिता पप्पू खान के साथ रहता था। उसके पिता पप्पू मवेशी खरीकर बेचने का कारोबार है। जमील भी उनके पिता के साथ ही काम करता था। पिता पप्पू ने पुलिस को बताया कि उनके चार बेटे है, तीन बेटे अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं, जबकि जमील उनके साथ रहता था। मंगलवार रात जमील खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिये चला गया था। अगली सुबह जब मां ने उसे नाश्ते के लिये अवाज लगाई तब उसने कोई जवाब नहीं दिया। थोड़ी देर बाद मां ने उसके कमरे में जाकर देखा तो जमील का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। मां की चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे पप्पू ने लोगो की मदद से उसे फंदे से उतारते हुए इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहॉ डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। फिलहाल घटनास्थल की छानबीन में पुलिस को सुसाइड नोट या अन्य ऐसा कोई सराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का कारण साफ हो सकें। हालांकि यह बात सामने आई है कि मृतक ने खुदकुशी से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियों पोस्ट किया था। आगे की कार्रवाई में पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही मृतक के मोबाइल की भी जॉच करेगी। जॉच पूरी होने के बाद ही खुदकुशी का सही कारण सामने आ सकेगा।

Related Articles