Taza Khabar

तूफान ‘दाना’आज टकराएगा, बिहार-झारखंड की 12 ट्रेनें रद्द, पटना-पुरी स्पेशल के साथ कोलकाता से आने वाली फ्लाइट भी कैंसिल, जानें

नई दिल्ली

चक्रवाती तूफान दाना के 24-25 अक्टूबर के बीच ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराने की संभावना है. इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. भद्रक, ओडिशा: चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर धामरा में तेज हवा और बारिश के साथ मौसम परिवर्तन देखा गया. चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर मौसम विभाग ने बंगाल-ओडिशा समेत कई राज्यों में 24-25 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

बिहार और झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर देखा जा रहा है। इसके कारण 12 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कई उड़ानें भी कैंसिल कर दी गई हैं। पटना-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस और इंडिगो की दो जोड़ी उड़ानें रद्द है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आने वाले चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण ये फैसला लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम से उड़ानों का परिचालन 16 घंटों के लिए निलंबित रहेगा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने 24 अक्टूबर शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक उड़ानों को रोकने का फैसला किया है, जिससे किसी भी आपातकाल से निपटने में मदद मिलेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि चक्रवात दाना गुरुवार-शुक्रवार के बीच ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट पर पहुंच सकता है। इस दौरान हवाओं की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है, जिससे तटीय इलाकों में भारी नुकसान हो सकता है।

सरकार ने तटीय जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है और नावों को वापस तट पर बुलाया गया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात से होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए राहत और बचाव दल पूरी तरह से तैयार हैं। स्थानीय प्रशासन और सरकार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

आज टकराएगा तूफान ‘दाना’

‘दाना’ चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री तटों से आज टकरा सकता है। दोनों राज्यों की सरकारों ने कहा है कि दाना चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। रेलवे ने ‘वंदे भारत’ और राजधानी एक्सप्रेस समेत 200 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया है। दोनों राज्यों में तटीय इलाकों से करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। स्कूलों को 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। डॉक्टरों समेत तमाम सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। पुरी से सागर द्वीप के तटों के बीच दाना तूफान आज टकरा सकता है। जिसके चलते गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका है। ओडिशा और बंगाल में राहत शिविर से लेकर कंट्रोल रूम तक खोल गए हैं।

‘दाना’ का असर, कई ट्रेनें रद्द

    03230 पटना-पुरी स्पेशल
    22644 पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस
    02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल
    02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल
    18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस
    15227 एसएमवीबी बेंगलुरु
    25 अक्टूबर को 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी
    12875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस
    26 अक्टूबर को 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस
    05573/05574 पाटलिपुत्र-सरायगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक झंझारपुर तक होगा।
    3233/13234 दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस की रैक से राजगीर और तिलैया के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब गुरपा तक होगा।

    03322 राजगीर-तिलैया-गुरपा एक्सप्रेस स्पेशल 24 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन राजगीर से सुबह 10:55 बजे खुलेगी और दोपहर 1:30 बजे गुरपा पहुंचेगी।
    03321 गुरपा-तिलैया-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल 24 अक्टूबर से 30 नंवबर तक प्रतिदिन गुरपा से दोपहर 2 बजे खुलकर शाम 4:30 बजे राजगीर पहुंचेगी।
    03350/03349 दानापुर-सहरसा-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन होगा।

‘दाना’ तूफान का फ्लाइट पर भी इम्पैक्ट

    बताया जा रहा है कि दाना तूफान का असर 26 अक्टूबर तक रहेगा।
    20-30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
    कोलकाता-पटना-कोलकाता के बीच दो जोड़ी विमानो को रद्द कर दिया गया।
    24-25 अक्टूबर को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 713/ 0663 और 6ई 895/ 34224 रद्द

Related Articles